दरभंगा : तालाब में स्नान करने के दौरान दो बच्चे डूबे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मृतक बच्चों के परिजनों में चीख पुकार मच गई है। वही यह घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रधान तालाब की है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे सोमवार को स्नान करने के लिए शहर स्थित प्रधान तालाब पहुंचे थे। दोनों नहाने के लिए तालाब में उतरे और गहराई का अंदाजा नहीं मिलने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वही स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची छानबीन में जुट गई है। वही उधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।