लखीसराय में निगरानी दल की बड़ी कारवाई : 40 हजार रिश्वत लेते भ्रष्ट दारोगा गिरफ्तार, चालक भी पकड़ाया

लखीसराय। बिहार में भ्रष्ट अधिकारीयों पर विजलेंस की टीम लगातार कारवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज लखीसराय में पटना के विजलेंस टीम ने शिकायत पर कार्रवाई की। बता दे की दारोगा पर घूस मांगने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा की दारोगा विवादित जमीन पर कार्य रोकने को लेकर घूस मांग रहा था। ऐसे में विजलेंस ने शिकायत का सत्यापन कराया। वही इस जांच में दारोगा का चालक भी इसमें शामिल पाया गया। जिसके बाद विजलेंस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। वही इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने लखीसराय के मेदनी चौकी थाना के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह और उनके चालक किरण कुमार को गिरफ्तार किया है। वही भ्रष्ट दारोगा को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। इस संबंध में निगरानी के DSP संजय जायसवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के खावा चंद्रटोला निवासी महेंद्र महतो की पत्नी नीला देवी की शिकायत पर निगरानी ने उक्त कार्रवाई की है। इससे पहले मामले की शिकायत की जांच निगरानी ने कराई थी। इसके बाद ही धावा दल गठित कर बुधवार को मेदनी चौकी थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई। जैसे ही शिकायतकर्ता नीला देवी ने चालक किरण कुमार के माध्यम से 40,000 रूपये घूस दिया, विजसलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। चालक किरण कुमार व थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह दोनों को निगरानी दल के सदस्यों ने गिरफ्तार कर अपने साथ लेते चली गई। जबकि, शिकायतकर्ता नीला देवी की ओर से भूमि विवाद से संबंधित डीसीएलआर लखीसराय द्वारा विवादित जमीन पर कार्य पर रोक लगाने से संबंधित पत्र भी निगरानी दल ने जब्त कर लिया। वही इस कार्य पर रोक लगाने के लिए घूस की मांग की जा रही थी।

You may have missed