September 14, 2026

पूर्णिया में नगर निगम के इंजीनियर के पटना समेत सात ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी, घर पर पुलिस बल तैनात

पूर्णिया। बिहार में एक और भ्रष्ट लोकसेवक पर कार्रवाई की जा रही है। गलत तरीके अपनाकर धन कमाने के आरोप में पुर्णिया नगर निगम के इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है। आरोपी इंजीनियर शिवशंकर सिंह नगर निगम में करीब दो दशक जमे हुए हैं। इंजीनियर शिव शंकर सिंह के सात ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी की जा रही है। आरोपी इंजीनियर शिवशंकर सिंह पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। पूर्णिया के अलावे सहरसा और पटना आवास पर एक साथ हो छापेमारी की जा रही है। उनके ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी जेवर और जमीन के कागजात मिलने की सूचना मिल रही है। अहले सुबह पहुंची विजिलेंस की टीम ने छापेमारी के लिए पूरे घर को घेर लिया। छापामार दल के अधिकारियों का कहना है कि दोपहर तक बरामदगी को लेकर जानकारी दी जाएगी।

You may have missed