February 12, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में आज से शुरू होगा गर्मी का सितम, दोपहर में चलेगी लू

पटना। बिहार में आज से फिर से गर्मी का सितम शुरू होने वाला है। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार से गर्म झोंके के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर दिन में सतही हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहने का पूवार्नुमान है। राज्य में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने का पूवार्नुमान नहीं है। मई में पहली बार रविवार को बक्सर और खगड़िया में लू चली। राज्य में रविवार का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। दिन में करीब 11 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चली। इससे दोपहर में लू चली। शरीर को जलाने वाली धूप और तपिश भरी गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह आठ बजे से ही धूप तीखी हो गई थी। वहीं, मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी। दोपहर में पछिया चलने से लू का एहसास होगा। लोगों को बिना कोई जरूरी काम के घर से बाहर निकले से मना किया गया है। हालांकि, जरूरी काम है भी तो सुरक्षा के साथ ही बाहर निकले की बातें मौसम विभाग के तरफ से कही गई है। पछिया हवा चलने से सुबह दस बजे के बाद से ही लू जैसे हालात हो जा रहे हैं। आठ दिनों में अधिकतम तापमान में सात डिग्री का उछाल आ गया है।

You may have missed