February 20, 2026

हम स्टील विजन 2030 को प्राप्त करने के करीब : आरसीपी

  • केन्द्रीय इस्पात मंत्री ने कर्नाटक में एनएमडीसी की कुमारस्वामी लौह अयस्क खान का किया दौरा

पटना। केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने कर्नाटक के अपने 4 दिवसीय दौरे के अंतिम दिन एनएमडीसी कुमारस्वामी लौह अयस्क खान का दौरा किया। उन्होंने खान मजदूरों से मुलाकात कर उनके कार्य क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने एनएमडीसी कर्मी समूह को देश की बढती जरूरतों के लिए आयरन ओर के खनन में निरंतर वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया। श्री सिंह ने पेलेट प्लांट और लोडिंग प्लांट का भी दौरा किया और कर्मचारियों से मुलाकात की।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भारत में लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक एनएमडीसी लगातार देश की बुनियादी ढांचे की जरूरतों को पूरा करता रहा है। जैसे-जैसे भारत लोहा और इस्पात में सशक्त बनने की तैयारी कर रहा है और हम स्टील विजन 2030 को प्राप्त करने के करीब पहुंच रहे हैं, इसमें एनएमडीसी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने चल रही परियोजनाओं के निष्पादन और चालू करने की कड़ी निगरानी के भी निर्देश दिए, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सके।
इस्पात मंत्री ने एनएमडीसी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुरू किये जा रहे वृक्षारोपण अभियान का भी उद्घाटन किया। उन्होंने हरित भारत के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने एनएमडीसी को उनके सभी खनन परिसरों के लिए 5 स्टार रेटिंग अर्जित करने पर बधाई दी।

You may have missed