बिजली बिल घोटाले के खिलाफ लोजपा (रा) 23 फरवरी से करेगा राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज : राजू तिवारी

- गूंगी-बहरी और भ्रष्टाचारी सरकार की नीतियों के खिलाफ अब आंदोलन करना जरूरी : राजू तिवारी
पटना। बिहार में बिजली बिल घोटाले के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 23 फरवरी से राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज करने जा रहा है। वही इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने दी है। बता दे की गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद तिवारी ने बताया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के हर जिले और प्रखंड में चलाया जाएगा। वही इस आंदोलन के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कमर कस चुका है और मामले की जांच एवं कार्रवाई होने तक आंदोलनरत रहेगा। वही आगे तिवारी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी जनता से जुड़े इस गंभीर मसले पर लगातार मीडिया के जरिए सरकार को आगाह करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी बातों कों नज़रअंदाज करती आ रही है। अब पानी सर से उपर जा रहा है। गूंगी-बहरी और भ्रष्टाचारी सरकार की नीतियों के खिलाफ अब आंदोलन करना जरूरी हो गया है। वही तिवारी ने कहा कि बिजली बिल घोटाले के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में चलाए जाने वाला यह आंदोलन राज्यव्यापी होगा। इसमें भारी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने में फैले कार्यकर्ता भाग लेंगे और सरकार द्वारा मांग माने जाने तक आंदोलनरत रहेंगे।
