February 20, 2026

कटिहार में मानसिक रूप से ग्रसित साले ने बहनोई को घोंपा चाकू, हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में गई जान

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत अंतर्गत फूदकी टोला चौलहर गांव में बीती रात ससुराल में साले ने बहनोई का चाकू घोप कर हत्या कर फरार हो गया। वही यह पूरी घटना थाना क्षेत्र के आलमपुर पंचायत अंतर्गत पलडंगा गांव निवासी मृतक प्रभु सिंह पिता किशोरी सिंह अपने ससुराल फूदकी टोला चौलहर गया था। जहां सोने की हालत में ही मानसिक रूप से विक्षिप्त साले ने चाकू घोप कर घायल कर दिया।
मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी
वहीं इस घटना के बाद ग्रामीण प्रभु सिंह का इलाज कराने को लेकर कटिहार जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वही ग्रामीणों ने बताया की फूदकी टोला चौलहर निवासी राजेश सिंह पिता विनोदी सिंह बहुत दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त था और घर छोड़कर कहीं बाहर चला गया था। परंतु 2 दिन पूर्व घर आया था। वही इस दौरान बहनोई ससुराल में खाना खाकर सोने चले गए थे। वही रात को अपने कमरे में सोने के लिए विक्षिप्त राजेश सिंह ने अपने जीजा जी को कहा था। साले की बात सुनकर जीजाजी उनके कमरे में सोने चला गया और रात्रि में ही चाकू से उन पर हमला कर दिया। गले में चाकू घोंप देने से वह बुरी तरह से घायल हो गया था। वहीं थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि राजेश मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अपने बहनोई को चाकू घोप कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। गांव के लोग इलाज के लिए कटिहार ले जा रहे थे। वही इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल कटिहार पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। उक्त मामले की जानकारी डीएसपी प्रेमनाथ राम को मिली घटना की जानकारी मिलते ही उक्त स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया साथ ही अपराधी कि गिरफ्तार के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है।

You may have missed