बेतिया में एसएसबी जवान ने की आत्महत्या, खुद को गोली मारकर ली जान

बेतिया। पश्चिम चंपारण के सिकटा के सेनुवरिया एसएसबी कैंप में एसएसबी जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मृत जवान असम के सोनीतपुर जिले के तेजपुर थाने के कमारवस्ती का रहनेवाला बताया जाता है। जवान की पहचान स्व रघुनाथ चौधरी के पुत्र राजकुमार चौधरी के रूप में हुई है। जवान एसएसबी 47वीं बटालियन में तैनात था। एसएसबी कैंप में शुक्रवार शाम संतरी ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मार ली। कंगली थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर एसएसबी को सौंप दिया है। जवान ने खुद को खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण पता नहीं चल सका है। जवान असम के रहने वाले थे, ऐसे में उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। जवान ने इस तरह का कदम क्यों उठाया? क्या वह अवसाद में था? या फिर कोई पारिवारिक विवाद से परेशान था? इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों में कोहराम मचा है और अपने साथी को खोने का गम अन्य जवानों के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।

You may have missed