October 24, 2026

समस्तीपुर में दो पक्षों के विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश, बचाने में तीन भाई झुलसे

समस्तीपुर। चकमेहसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर मटियारा चौक के निकट हजपुरवा वार्ड-सात में मंगलवार को दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक को पेट्रोल छिड़क जलाने की कोशिश की गई। उसे बचाने में तीन भाई झुलस गए। इस दौरान मारपीट में दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति जख्मी हुआ। झुलसे सभी लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया है।

घटना में गंभीर रूप से झुलसे विद्यानंद कुमार व धीरज कुमार (दोनों पिता इंन्द्रजीत महतो) को प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य भाइयों मुकेश कुमार एवं भीषण कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में ही चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश के नेतृत्व में चकमेहसी व कल्याणपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के बाद दोनों थानों की पुलिस गांव में कैंप भी कर रही है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर एफआईआर के लिए थाने में आवेदन दिया है।

अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत जख्मी धीरज ने बताया कि सोमवार की शाम आरोपियों ने उनके भाई मुकेश कुमार को बांधकर घंटों पिटाई की। मंगलवार को जब दूसरे भाई विद्यानंद शौच करने गए तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ शरीर पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। जिससे वे जलने लगे। वर्षा के पानी से उनके शरीर में लगी आग
बुझायी गयी। इस दौरान अन्य तीन भाई भी झुलस गए।

 

You may have missed