देवर ने मामूली बात को लेकर भाभी की जमकर पिटाई : हालत नाजुक, आरोपी घर से फरार
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही है। मनचले देवर ने भाभी के रिश्ता को उस वक्त शर्मसार कर दिया। जब देवर ने अपने ही भाभी को पानी चुराने के आरोप में जमकर लोहे की रॉड से पिटाई कर दिया। वही इस पिटाई में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। जख्मी अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही यह पूरी वारदात लाखों सहायक नया नगर बिशनपुर टोला की है। वही पीड़ित महिला की पहचान लाखों सहायक थाना क्षेत्र के नया नगर बिशनपुर टोला वार्ड नंबर 3 के रहने वाले गंडोरी महतो के पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है। पीड़ित चांदनी देवी ने बताया कि उनके देवर के द्वारा उसकी लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की गई है। पीड़ित चांदनी देवी ने आरोप लगाया है की उनके देवर द्वारा उस पर पानी भरा हुआ एक बाल्टी चुरा लेने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई की गई। चांदनी देवी ने बताया की उसके देवर द्वारा सिर्फ एक बाल्टी पानी ही भरा गया था। जबकि वो जबरन दो बाल्टी पानी भरने की बात कहकर उसपर टूट पड़ा। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल इस वारदात की जानकारी पीड़ित महिला के द्वारा लाखो थाना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा और आरोपी देवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया।


