February 19, 2026

पालीगंज : PM की सुरक्षा में हुए चूक के खिलाफ भाजपाईयों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

पालीगंज। बुधवार को पटना के पालीगंज बाजार स्थित उच्च विद्यालय के निकट दुर्गा मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री के सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगा हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान पटना जिला के भाजपा पदाधिकारी एवं पालीगंज प्रखंड के सभी मंडल कार्यकर्ता अपना हस्ताक्षर कर विरोध प्रकट किया।
मौके पर पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि इस तरह की सुरक्षा में चूक होना सरासर लापरवाही का प्रमाण है। जबकि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवेन्द्रधारी सिंह ने बताया कि जहां प्रधानमंत्री अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाए, वहां आम जनता की सुरक्षा की गारंटी क्या होगी?
हस्ताक्षर अभियान में जिलाध्यक्ष पटना ग्रामीण आशुतोष कुमार, जिला महामंत्री रवि कुमार कुमार, वीरेंद्र शर्मा, संदीप गुप्ता, नारायण कुमार, अरुण कुमार, दुर्गेश यादव, शाही जी, धनंजय शर्मा, अशोक सिंह, संधीर यादव, अमर यादव, सिन्धु कुमार, गुंजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed