February 22, 2026

लताजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कलमा पढ़ने पर शाहरुख़ खान की बढ़ी मुश्किल, हाजीपुर कोर्ट में परिवाद हुई दायर

बिहार। वैशाली जिले के हाजीपुर न्यायालय में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। इसे दायर करने वाले आर्यन सिंह के मुताबिक शाहरुख खान ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्थिव शरीर पर कलमा पढ़ा और थूका। इससे हिन्दू धर्म के लोगों को दुख पहुंचा है। हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा। अधिवक्ता रमेश सिंह चंदेल ने केस दायर कराया है। अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट वर्चुअल चल रही है, इसलिए परिवाद पत्र ई फाइलिंग के माध्यम से दायर किया गया है। इसमें IPC की धारा 295, 295A, 500 और 504A के तहत परिवाद पत्र दायर हुआ है।

You may have missed