फतुहा : अधर में लटका सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह किया गया चिन्हित, ये होगा फायदा
फतुहा। नमामि गंगे के तहत शहर के सभी सीवर का पानी इकठ्ठा करने तथा उसके ट्रीटमेंट करने के लिए करोड़ों की लागत से बनने वाले प्लांट के लिए जगह को चिन्हित कर लिया गया है। जगह चिन्हित बुडको के अधिकारियों द्वारा नगर परिषद के अधिकारियों के मौजूदगी में किया गया।
विदित हो कि शहर का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट 58 करोड़ के लागत से बुडको के द्वारा बनाया जाना है। दो साल पहले ट्रीटमेंट प्लांट के लिए औद्योगिक क्षेत्र स्थित बियाडा का जमीन चिन्हित किया गया था। लेकिन बियाडा द्वारा यह जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अधर में लटक गया। अब बुडको के द्वारा नदी थाना क्षेत्र के गढोचक गांव के समीप एक जमीन चिन्हित किया गया है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट करीब डेढ़ एकड़ में बनना है।
नगर निकाय की मानें तो गढोचक गांव के पास स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय के समीप इतनी मात्रा में जमीन उपलब्ध है। यदि यह जमीन चिन्हित कर इस जगह पर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव पारित होती है तो शहर के सीवरेजों के पानी को पुनपुन नदी को पार कराने में मुश्किल आ सकती है। सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जमीन चिन्हित करने का प्रस्ताव पारित होते हीं ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा। बताते चले कि 58 करोड़ की लागत से बनने वाला प्लांट में सीवेज के पानी को सिंचाई योग्य बनाया जाएगा और किसानों को पटवन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।


