February 16, 2026

बगहा में सिर कटी लाश मिलने से इलाके में मची सनसनी, तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका

बगहा, बिहार। बगहा के लौकरिया थाना अंतर्गत छत्रोंल व मोहना के बीच में स्थित भुवरहवा माइनर दोन कैनाल नहर से करीब 20 से 25 फीट की दूरी पर माइनर की पगडंडी पर बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी शव मिली। शव मिलने के साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गया। शव का सिर नहीं रहने के कारण लोग पहचान नहीं कर। जो शव मिला है वह पेंट शर्ट और जूता पहना हुआ मिला। लौकरिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है। जिसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है। आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना दे दी गई है। ताकि कहीं किसी की गुमशुदगी की रिपोर्ट हो तो मिलान किया जा सके।

बताया जा रहा है कि मृतक के जेब से तेल सहित छोटी सीसी व एक प्लास्टिक में मिट्टी रखी हुई है। सिर कटी लाश मिलने से आसपास के लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः कहीं अन्यत्र हत्या की गई है और रात के अंधेरे में लाकर उधर फेंक दिया गया है। मृतक के जेब से एक छोटी सीसी में तेल और प्लास्टिक में रखी हुई मिट्टी मिली है। जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग मिट्टी और तेल को तंत्र मत्र से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।

You may have missed