बेगूसराय में पेड़ से लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, परिजनों में मातम का माहौल

बिहार। बेगूसराय में मंगलवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं, इस घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना तेघरा थाना अंतर्गत गौरा दो, वार्ड संख्या 9 की है। मंगलवार कि सुबह एक आम की पेड़ से बर्तन की फेरी करने वाले का शव संदिग्ध परिस्थिति में लटका हुआ मिला। जिसकी पहचान तेघरा नगर परिषद वार्ड संख्या 14 पुरानी बाजार गंज निवासी 55 वर्षीय रामसागर साह के रूप में हुआ। सुबह दनियालपुर टोला के कुछ लोग शौच करने जब गाछी गया तो यह दृश्य देखकर शोर मचाया। जिससे अगल बगल के मोहल्ले एवं आसपास की गांव में घटना की सूचना मिलते ही लोगों की लाश को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह बर्तन बेचने का काम करता था और किसी ने इसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। मृतक के परिजन ने यह भी बताया कि 5 बजे सुबह तेघरा बाजार चाय पीने के लिए घर से निकले थे।

काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन किया। थोड़ी देर बाद ही पता चला कि आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ शव को देखा गया है। उन्होंने बताया कि वे अगल बगल के गांव में बर्तन फेरी का काम करते थे। और इसी बर्तन के फेरी के काम करके पूरे परिवार को भरण पोषण करता था। वहीं, इस घटना की जानकारी लोगों ने तेघड़ा थाने पुलिस को दिया। मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, तेघरा थाना थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। लाश पेड़ पर लटका पाया गया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

You may have missed