PATNA : निगमकर्मियों के लिए अच्छी खबर, सफाईकर्मियों की हड़ताल पर कल अहम सुनवाई करेगा पटना हाई कोर्ट

पटना। पटना हाई कोर्ट में पटना नगर निगम में चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल से सम्बंधित याचिका पर बुधवार को सुनवाई की जाएगी। बता दे की चीफ जस्टिस संजय क़रोल की खंडपीठ द्वारा इस मामलें पर सुनवाई की जा रही है। वही निगमकर्मियों के संघों की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कोर्ट को बताया कि संघ के पदाधिकारीगण हड़ताल खत्म करने के मुद्दे पर विचार विमर्श कर रहे हैं। वही उन्हें विचार विमर्श करने के लिए मोहलत चाहिए। वही बता दे की पटना हाई कोर्ट ने कल सुबह 10:30 बजे इस मामले की सुनवाई का समय निर्धारित किया है। वही पिछली सुनवाई में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पटना नगर निगम में चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल ख़त्म होने की उम्मीद बढ़ गई थी, लेकिन कर्मचारी संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा मामलें पर सही ढंग से कारवाई नहीं किये जाने कारण हड़ताल अब तक जारी हैं। वही पटना हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान विभिन्न कर्मचारी संघों की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चन्द वर्मा ने कोर्ट को बताया कि यदि हाई कोर्ट इस पूरे मामले की मॉनीटिरिंग करती है, तो सभी निगमकर्मी तुरंत अपनी हड़ताल को वापस ले सकते हैं। वही पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिया कि तुरंत संबंधित कर्मचारी संघो की एक बैठक बुलाकर उनकी मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार कर तुरंत निर्णय लें। वही पटना हाई कोर्ट ने कर्मचारियों की कई मांगो को न्यायसंगत माना है । वही पटना हाई कोर्ट को महाधिवक्ता ललित किशोर ने बताया कि राज्य सरकार इन कर्मचारियों की माँग पर विचार करेगी।

वही इसी मामले में सीनियर एडवोकेट विंध्याचल सिंह ने एक हस्तक्षेप याचिका दायर कर चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ से अनुरोध किया कि पटना नगर निगम के सफाईकर्मी पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं। वही सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले गये हैं। वही पूरे पटना शहर में गंदगी का अम्बार लग गया है। वही पटना के सभी क्षेत्रों और मौहल्लों में पूरी तरह गन्दगी का साम्राज्य है। वही इससे आम जनता के स्वास्थ्य को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

You may have missed