कार्तिक कुमार के इस्तीफा देने के बाद संजय जायसवाल का CM नीतीश पर हमला, बोले- नीतीश लालू यादव के रबर स्टांप हैं

पटना। बिहार के मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कार्तिक कुमार सिंह को लेकर BJP ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है। वही BJP प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल ने CM नीतीश को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का रबर स्टांप करार दिया है। वही उन्होंने CM पर तंज कसते हुए कहा कि लालू के कहने पर ही उन्होंने कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह को मंत्री बनाया और फिर हटा दिया। वही BJP प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल गुरुवार को समस्तीपुर दौरे पर रहे। वही यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कार्तिक सिंह अपहरण केस में आरोपी हैं। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रबर स्टांप है। वही रबर स्टांप को आदेश मिला कि कार्तिक को मंत्री बनाएं तो CM ने उन्हें मंत्री बना दिया। फिर विवाद में आने के बाद उन्हें आदेश मिला कि उन्हें कानून मंत्री से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बना दीजिए, तो CM ने वो भी कर दिया। वही गन्ना उद्योग मंत्री बनने के बाद फिर आदेश आया कि उन्हें हटा दीजिए।

वही फिर नीतीश कुमार ने कार्तिक सिंह को मंत्री पद से हटा दिया। वही जब संजय जायसवाल से सवाल पूछा गया कि CM नीतीश कुमार किसके रबर स्टांप हैं, तो उन्होंने कहा की जाहिर बात है वे लालू यादव के रबर स्टांप बन के आए हैं। वही जायसवाल ने कहा कि RJD नेता लगातार नीतीश कुमार को लाल किले पर खड़ाकर झंडा फहरवाने का सपना दिखा रहे हैं। वही RJD नेता जानते हैं कि नीतीश कुमार को चने के झाड़ पर चढ़ाकर झंडा फहराते रहो। इससे उनके घोटाले दबे रहेंगे।