समस्तीपुर: बेखौफ अपराधियों ने युवक की गला रेतकर की हत्या

समस्तीपुर ( संजय ज्योति )। बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी तब हुई सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने पुलिया के नीचे युवक का शव पड़ा देखा। युवक का शव रस्सी में बंधा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी की सुचना  पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्या की यह सनसनीखेज वारदात उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागिर पंचायत के बाभन घाट पुलिया के पास की है। सुबह मॉर्निंग वॉक में जब गांव के लोग उधर गए तो पुलिया के नीचे युवक का शव पड़ा देखा। युवक का शव रस्सी में बंधा हुआ था। जिससे प्रतीत होता है कि अपराधियों ने युवक को बांधकर, गला रेतकर हत्या की होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  लेकिन युवक कौन है? कहां का रहने वाला है? किस ने इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया? और हत्या किस वजह से हुई? यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हत्या की वारदात के संदर्भ में समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने बताया कि घटनास्थल के आसपास खून के निशान नहीं मिले हैं और युवक का शरीर रस्सी के सहारे बंधा हुआ पाया गया है। जिससे प्रतीत होता है कि युवक की अन्यत्र जगह पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने के ख्याल से लाश को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में लगी हुई है।  इसकी सूचना पड़ोस के जिले को भी दी गई है।  जिससे युवक की पहचान हो सके।

You may have missed