February 11, 2026

आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

पटना/ गाजियाबाद। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस में गाजियाबाद से भोजपुरी सिंगर समर सिंह को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले वह नोएडा में छिपकर रह रहा था और 4 दिन पहले गाजियाबाद आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था और तमाम जगह पर उसकी तलाश की जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच कर रही पुलिस गाजियाबाद आई और नंदग्राम थाना इलाके के राजनगर एक्सटेंशन इलाके से सिंगर और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में फरार आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
नोएडा छिपकर रह रहा था आरोपी
डीसीपी निपुण अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को वाराणसी पुलिस यहां आई थी और आकांक्षा दुबे मामले में हेल्प मांगी गई थी। इससे पहले वह नोएडा में रह रहा था और 4 दिन पहले यहां आया था। पुलिस सभी औपचारिकताएं पूरी करके उसे अपने साथ लेकर जाएगी। आरोपी से आगे की पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद पता लग पाएगा कि आखिर एक्ट्रेस के सुसाइड की वजह क्या थी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में खुदकुशी की थी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस रहीं आकांक्षा दुबे की सुसाइड की खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। वह सारनाथ एरिया में अपने होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं थी।

You may have missed