BIG NEWS: समस्तीपुर कोर्ट परिसर में राजद उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

समस्तीपुर ( संजय ज्योति )। बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर बिहार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अपराधियों के इस हमले से सनसनी फैल गई है और कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। फायरिंग राजद के जिला उपाध्यक्ष पर की गई थी, जो पेशी के लिए कोर्ट आए थे।  जानकारी के अनुसार कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे राजद के जिला उपाध्यक्ष पर हथियारों से लैस दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में वे बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका आदेशपाल घायल हो गया। उसकी पहचान प्रभु प्रकाश टोपो के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ अपराधी अशोक यादव को जान मारने की साजिश रच बाइक से कोर्ट पहुंचे थे।

 

अपराधियों ने जैसे ही अशोक यादव को देखा, उनपर ताबडतोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लेकिन, वह अपराधियों के इस हमले में बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने अशोक को निशाना बनाकर फायरिंग की है।  बता दें कि इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में कोर्ट में पेशी के दौरान फायरिंग से लेकर मर्डर तक हो चुका है। फिर भी पुलिस की लापरवाही सामने आती रहती है और इस तरह की घटनाएं होती रहती है।  घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन कोर्ट परिसर पहुंचे औऱ मामले की जानकारी ली।

You may have missed