February 23, 2026

PATNA : RJD ने मनायी जननायक कर्पूरी ठाकुर की 34वीं पुण्यतिथि

पटना। राजद कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 34वीं पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर जननायक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विरासत की संस्कृति को ही संरक्षित कर नागरिक अधिकार प्राप्त हो सकता है। जननायक समाज के सभी दबे-कुचले तथा अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के सर्वमान्य नेता थे। उनका विचार आज भी उतना ही प्रांसगिक है, जितना कल था। वहीं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने कहा कि आज इस देश में कोई भी राजनीतिक धारा बिना जननायक के विचारधारा के परे नहीं चल सकती है।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, डॉ. तनवीर हसन, पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, डॉ. मुनीलाल यादव, प्रवक्ता चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, डॉ. पे्रम कुमार गुप्ता, निराला यादव, निर्भय अम्बेदकर, भाई अरूण कुमार, प्रमोद कुमार राम, डॉ. कुमार राहुल सिंह, देवकिशुन ठाकुर, बल्ली यादव, जयनाथ महतो, अभिषेक कुमार, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

You may have missed