September 14, 2025

यूरोप में महंगाई की मार : फ्रांस में बढ़ते महंगाई को लेकर सड़क पर उतरे आम लोग, 11 प्रदर्शनकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फ्रांस। यूरोप महंगाई से जूझ रहा है। वही यहां महंगाई की दर पिछले 11 साल के रिकॉर्ड 8.9% के स्तर पर है। बता दे की महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान फ्रांस है। वही फ्रांस में आम लोग सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। इनका कहना है कि मंहगाई इतनी तेज है कि सामान्य सैलरी में गुजर मुश्किल है। बता दे की इससे पहले फ्रांस में ऑयल कंपनियों के कर्मचारियों ने काम बंद कर सैलरी बढ़ाने की मांग की थी। अब ईंधन की किल्लत पैदा हो गई है। वही इसके बाद आम लोग भी लाखों की संख्या में सड़कों पर उतरे। वही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार फ्रांस में एक लाख से ज्यादा लोगों ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेरिस में सबसे तेज प्रदर्शन देखा गया।

वही फ्रांस के लगभग 30% गैस स्टेशन में पेट्रोल की कमी है। पेरिस और नॉर्थ फ्रांस पेट्रोल की कमी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वही पश्चिमी फ्रांस के नैनटेस में 18 अक्टूबर 2022 को हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति अपनी जान बचाते हुए दिखाई दिया। वही फ्रांस में महंगाई दर 6.2% हो गई है जो कि सामान्य से दोगुनी है। पिछले कई दशकों में पहली बार ऐसी बढ़ोतरी देखी गई है। वही जानकारी के मुताबिक पेरिस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। 8 पुलिसवाले घायल हुए।11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बता दे की कोविड की वजह से लगा लॉकडाउन। कई बिजनेस ठप्प हो गए। इससे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। वही रूस-यूक्रेन जंग के चलते तेल और गैस की सप्लाई को नुकसान हुआ। क्योंकि रूस में तेल और गैस का बड़ा भंडार है। जंग के पहले रूस यूरोप के कई देशों को गैस और तेल भेजा करता था।

You may have missed