गोपालगंज में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

गोपालगंज। मानिकपुर गांव में छह साल की बच्ची के साथ जामुन खिलाने के बहाने दुष्कर्म किया गया। बच्ची को उसके पिता का हवाला देते हुए खेत ले गया। उसके बाद उसके साथ शर्मनाक हरकत की। उसके बाद बच्ची को फरार हो गया।

काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, इसके बाद गांव के ही बांसवाड़ी में उसे बरामद किया गया। परिजनों ने इस बात की सूचना गोपालगंज महिला थाने को दी। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल, आरोपी घर छोड़कर फरार है। आरोपी की उम्र भी 18 साल से कम है।

परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर से पिता के पास जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ही गांव के युवक ने कहा कि उसको पिता जामुन तोड़ रहे हैं और वह उनसे बच्ची को मिलवा देगा। युवक ने जामुन भी खिलाने का वादा किया व बच्ची युवक के साथ चली गई। इसी दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसे ढूंढने निकले। काफी तलाश के बाद बांसवाड़ी में वह बेहोश पड़ी मिली। उसके शरीर पर कपड़ा नहीं था, जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद तुरंत परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर भागे। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत नाजुक है। वह बार-बार बेहोश हो रही है।

गोपालगंज महिला थाना में परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है। सूचना मिलते ही महिला थाने की पुलिस आरोपी गिरफ्तारी के लिए उसके घर गई, लेकिन आरोपी घर से फरार था। महिला थाना प्रभारी आफसा परवीन ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी मौके से फरार है। इधर, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

 

About Post Author

You may have missed