February 24, 2026

PATNA : खेत में शौच करने गई किशोरी के साथ 2 नाबालिग युवकों ने किया रेप, पीड़ित ने थाने में दर्ज कारवाई प्राथमिक, वीडियो बनकर किया वायरल

पटना। राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत एक गांव में एक किशोरी से रेप हुआ है। बता दे की गांव के ही 2 नाबालिक युवक ने लड़की को अकेला पाकर रेप किया। वही आरोपी युवकों ने दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो बनाया। वही इस घटना के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर दुल्हिन बाजार थाने में 2 नाबालिक युवकों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया और गुरुवार को न्यायालय में उसका 164 का बयान दर्ज कराया। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 6 नवंबर की शाम पीड़िता अपने घर से बगल के खेत में शौच के लिए निकली थी। वही इसी क्रम में गांव के ही 2 किशोरों ने अकेला पाकर किशोरी को जबरन उठाकर बगल के खेत में ले गए। दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

वही घटना के बाद पीड़िता चुपचाप अपने घर लौट आई। वही गुरुवार को पीड़िता को जब परेशानी बढ़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने आज दुल्हिन बाजार थाने में FIR दर्ज कराई। वही दुल्हिन बाजार प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला 4 दिन पहले का है। वही उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पीड़ित नाबालिग बच्ची को गुरुवार को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में उसका 164 का बयान दर्ज कराया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने की सूचना मिल रही है। जिसके लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। दुल्हिन बाजार प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की उम्र लगभग 15 वर्ष है और जिन किशोरों पर आरोप लगा है उनकी उम्र लगभग 15 एवं 17 वर्ष के आसपास बताई जा रही है और दोनों नाबालिग हैं।

You may have missed