राजगीर महोत्सव की तैयारी तेजी : 30 को मुख्यमंत्री नीतीश करेंगे उद्घाटन, तीन दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

नालंदा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 नवंबर को नालंदा के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में 3 दिनों तक चलने वाली राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। वही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही इस महोत्सव में जावेद अली, ऐश्वर्या निगम समेत कई कलाकार भाग ले रहे हैं। वही इस महोत्सव को लेकर जर्मन हैंगर, पगोड़ा, आकर्षक तोरणद्वार, मंच इत्यादि बनाने का काम कामगारों के द्वारा तेजी से किया जा रहा है। वही राजगीर महोत्सव 2023 अंतर्गत महिला महोत्सव का आयोजन 1 दिसम्बर व 2 दिसम्बर को सर्कस मैदान, राजगीर में निर्धारित किया गया है। महिला महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। महिला महोत्सव में 1 दिसम्बर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिभागी-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 8वीं से 12वीं वर्ग की बालिकाएं होगी। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 8वीं से 12वीं वर्ग की बालिकाएं होगी। जबकि मेहंदी एवं क्वीज प्रतियोगिता में भी प्रतिभागी-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 8वीं से 12वीं वर्ग की बालिकाएं होंगी। वहीं स्पून रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागी-उपस्थित छात्राऐं व महिलाएं होगी। जबकि 2 दिसम्बर को फैशन शो का आयोजन होगा, जिसके प्रतिभागी-सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों की 12वीं वर्ग की बालिकाएं व कॉलेज की छात्राएं होंगी। वहीं अंताक्षरी एवं म्यूजिकल चेयर में प्रतिभागी-उपस्थित छात्राऐं एवं महिलाएं होंगी। वही जिला प्रशासन, नालंदा की ओर से सभी नालंदा जिलावासियों से अनुरोध किया गया है कि महिला महोत्सव समारोह में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लें। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोग्राम शाखा (आई. सी. डी. एस) से संपर्क किया जा सकता है।

About Post Author

You may have missed