प्रदेश में 21 से 2 दिनों तक होगी बारिश; फिर बढ़ेगी ठंड, अगले 48 घंटे सामान्य रहेगा मौसम

पटना। बिहार में एक बार फिर से 23 फरवरी से लोगों को हल्की ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से औसत 3.1 किलोमीटर ऊपर, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में मौजूद है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार में 21 और 22 फरवरी को दक्षिण पश्चिम की भाग के जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। 23 फरवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके कारण लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होगा।
21-22 फरवरी को बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने राज्य में 21 और 22 फरवरी को कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। 21 फरवरी को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश की संभावना है। वहीं 22 फरवरी को खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर में बारिश की संभावना है।
अगले 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान बढ़ेगा
पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और सक्रिय होने से अगले 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान दिन के समय धूप निकलेगी और हल्की गर्मी का भी एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आने पर तापमान में वृद्धि होती है। वहीं जाने के बाद सिस्टम जैसे ही कमजोर होता है, वैसे ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाती है।
पिछले 24 घंटे के दौरान पटना सहित प्रदेश के 29 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं 27 ऐसे शहर हैं, जहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना में आज भी मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह और शाम में हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन के समय कड़ी धूप निकलेगी, जिससे गर्मी का एहसास होगा। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

About Post Author

You may have missed