February 11, 2026

मुंगेर में रंगदारी नहीं देने पर रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, सुबह ड्यूटी जाने के क्रम में हुई घटन, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में सफियाबाद ओ.पी. क्षेत्र के गौरीपुर गंगटी दुर्गा स्थान के पास सुबह लगभग सात बजे ड्यूटी जाने के दौरान रेलकर्मी को बदमाशों ने गोली मारकर दी। वही मृतक युवक की पहचान गौरीपुर गंगटी निवासी  सहदेव तांती के पुत्र बमबम कुमार के रूप में की गयी है। जो कि रेल कारखाना में रेलकर्मी है। वही मृतक बमबम कुमार घर से ड्यूटी जा रहा था। तभी रास्ते मे घात लगाए 5 कि संख्या में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वही घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही परिजनों ने बताया कि स्थानीय अपराधी अरविंद यादव पूर्व में मृतक से पांच लाख रुपया रंगदारी मांगा था। नहीं दिए जाने के एवज में पहले भी घर पर गोली चलाया था। वही मृतक के परिजनों ने बताया कि रेलकर्मी मृतक बमबम कुमार एक हाथ से दिव्यांग था। वही इस वजह से उसे रोज पत्नी कारखाना साथ छोड़ने के लिए जाते थे। लेकिन आज किसी कारण बस पत्नी साथ नहीं गई और मृतक बमबम अकेले ही साइकिल से कारखाना सुबह सात बजे अपने ड्यूटी के लिए निकला था।

वही इसी बीच रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार कर हत्या कर दिया। वहीं इस घटना के बाद मृतक बमबम की पत्नी कल्याणी कुमारी, मृतक का सास सोभा देवी, बहन नीतू देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वही मृतक को 2 बच्चे है। वही इधर इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वही इस संबंध में सफियाबाद ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गोली लगने के कारण एक रेलकर्मी की मौत हुई है। वही पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। अभी मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही इस घटना में जो भी अपराधी होंगे उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

You may have missed