पालिगंज और दुल्हिन बाजार में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पटना। बुधवार को पालिगंज स्थानीय बाजार स्थित स्वामी सहजानन्द सरस्वती स्मारक भवन परिसर तथा दुल्हिन बाजार के बाड़ीचक गांव व सोनियामा गांव में भाजपा कार्यकतार्ओं के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में सैकड़ो लोगो ने भाग लिया। इस दौरान सभी लोगो ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास किया। मौके पर पूर्व बिधायक रामजन्म शर्मा ने बताया कि 40 मिनट प्रतिदिन अपने दिनचर्या से निकाले और योगाभ्यास करें। योग करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। वही भाजपा के पटना जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आज के भाग दौड़ के जीवन में 40 साल के बाद लोगों को संयमित दिनचर्या का पालन करते हुए पानी का भरपूर सेवन व संतुलित भोजन करना चाहिए। यह जीवन को स्वस्थ रखने के लिए सबसे सरल उपाय है सुबह उठकर टहलने से शरीर में रोग पैदा करने वाले विकारों से मुक्ति मिल जाती है। जबकि भाजपा के पूर्व पटना जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि भरपेट पानी पीने से उदर रोग व स्टोन की समस्या से मुक्ति मिलती है। खान पान को संतुलित रखें और हरी सब्जी, सलाद व विटामिन युक्त भोजन करें। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी नीरज कुमार, मंडल अध्यक्ष रघुवेंद्र शाही, नारायण कुमार, जीत कुमार,अभिमन्यु कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंशीधर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
