October 15, 2026

पटना सिविल कोर्ट से तीन कैदी फरार; एक सिपाही ज़ख़्मी, मचा हडकंप

पटना। पुलिस को चकमा देकर गुरुवार को तीन कैदी पटना में फरार हो गया। मामला पटना सिविल कोर्ट का है। यहां कैदी को लाया गया था। उसी दौरान कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए फुलवारी शरीफ जेल से तीन कैदी लाए गए थे, वे सब फरार हो गए हैं। सोनू कुमार, नीरज चौधरी और सोनू कुमार नाम के तीनों कैदी यहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए हैं। बीएन कॉलेज के पास जाम में फंसे कैदी वैन से फरार गए। कहा जा रहा है कि सिपाही उमेश बिंद को आंख में झंडू बाम लगाकर कैदी फरार हो गए। इसी दौरान उन्होंने सिपाही को धक्का दिया। धक्का देने से सिपाही उमेश बिंद का हाथ टूट गया। दो कैदी आर्म्स एक्ट मामले में फुलवारी जेल में बंद थे। कैदियों के फरार होने के बाद कोर्ट कैम्पस में अफरा तफरी का माहौल हो गया। कैदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार कैदी को दबोचने के लिए पुलिस ने आननफानन में अभियान चलाया है। मौके पर पहुंची पीरबहोर थाना के साथ टाउन डीएसपी ने कैदियों की धडपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। अपराधी कोर्ट के बगल में मौजूद कान्वेंट स्कूल की दीवार फांद कर फरार हो गए।

You may have missed