December 7, 2025

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा बयान, बोले- CM नितीश नीतीश कुमार के साथ मिलकर नया हिन्दुस्तान बनाना

पटना। राजधानी पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि हमलोगों का लक्ष्य है नीतीश कुमार के नेतृत्व में नया हिन्दुस्तान बनाना। वही ललन सिंह ने कहा की उन्हें सर्व शक्तिमान बनाना। बता दे की ललन सिंह मंगलवार को जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी के विभन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। वही उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी लोग समन्वय के साथ काम करें, हमें इस क्रम में हर घर तक पहुंचना है। वही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के लिए जितने कार्य किये हैं, उतना और कोई दूसरा आज-तक नहीं किया है।

वही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, पर कोई चर्चा नहीं हो रही। वही ललन सिंह ने आरोप लगाया कि खाद्य पदार्थ पर केंद्र सरकार ने GST लगाया और रेलवे स्टेशन-हवाई अड्डा पूंजीपति को दिया जा रहा है। वही उन्होंने कहा की देश में जो व्यवसायी पूंजी के मामले में वर्ष 2013 में नौंवे स्थान पर थे, आज वह दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। देश में सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाने और भावना भड़काने का काम हो रहा है।

You may have missed