November 14, 2025

बिहार में शुरू हुई बजट सत्र की तैयारी; विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की बैठक, डीएम समेत तेजस्वी शामिल

पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सोमवार को बिहार विधानसभा में प्रेस सलाहकार समिती की बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में चर्चा हुई। वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की ओर से सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को बिहार मंडल के सदस्यों को संबोधित करेंगे। विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमलोग विधानसभा की लगभग 80 उपलब्धियों के एतिहासिक क्षण को आज याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग एक वर्ष पूरा होने के बाद हमलोग दूसरे वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और जो ये उपलब्धियां रही। उसमें हमारे माननीय सदस्य की संवेदनशीलता और विधानसभा के अंदर सरकार की सजगता के कारण यह संभव हुआ है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शत प्रतिशत सदन का चलना, शत प्रतिशत प्रश्नों का आना और सदन के बाहर भी सदस्य सामजिक कार्य को करते रहे हैं। स्पीकर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मुख्य अतिथि सीएम नीतीश कुमार भी रहेंगे। इसके अलावे दोनों उपमुख्यमंत्री विधानसभा और विधान परिषद् के सभी सदस्य प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

You may have missed