निर्धन छात्र छात्राओं को मिलेगा मुफ्त शिक्षा: प्रेम कुमार

पटना। सबको मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा यह प्रेम यूथ फाउंडेशन की पहली प्राथमिकता है। फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि फाउंडेशन चार दशक से शिक्षा और रोजगार के लिए संकल्पित होकर काम कर रहा है। निर्धन एवं असहाय लोगो को वालाजी सीटेट एवं बीपीएससी लर्निंग सेंटर में फ्री शिक्षा दिया जायेगा। शिक्षा राष्ट्र निर्माण के लिए हो शिक्षा ही मानव निर्माण का माध्यम है। फाउंडेशन किसानों के लिए किसानों के लिए किसान क्लब , छात्र छात्राओं के लिए विज्ञान क्लब, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना किया जा रहा है। इस वर्ष दिसंबर तक सभी पंचायतों में युवा विकाश केंद्र खोंलने की योजना है । उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि आज का युवा इसलिए शिक्षा प्राप्त करना चाहता है ताकि उसे अच्छी नौकरी मिले जिससे भोगपरक जीवन जीने का आनंद उठाया जा सके इसी आनंद की तलाश में असफल होने पर वह अवैध तरीके से धन कमाने की चेष्टा करता है जो उसके जीवन मे जहर घोलता है। फाउंडेशन से जुड़कर हजारों छात्र छात्राओं ने इंटर्नशिप कर समाज मे योगदान कर रहे है । वही फाउंडेशन के निदेशक देवानंद ने कहा कि हमारे लाखों स्वयंसेवक विकसित भारत के परिकल्पना को साकार करने में जुटे है। उन्होंने सभी लोगो से आह्वान किया कि राष्ट्रीहित को सर्वोपरि समझे। मौके पर नीतीश कुमार, राहुल कुमार, अंकित कुमार,मनीष कुमार मौजूद रहे।

You may have missed