February 23, 2026

गया में प्रेम प्रसंग सफल ना होने पर पॉलिटेक्निक की छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

गया। बिहार के गया में एक युवती ने खुदकुशी कर ली। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, जिसमें असफल होने पर लड़की ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। बाताया जाता है कि इससे कुछ महीने पहले भी लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया था। गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्यार में असफल होने पर खुदकुशी कर ली। एक लड़के से उसका प्रेम चल रहा था, लड़की ने अपने किराए का मकान में आत्महत्या कर की है। वो कई सालों से विष्णुपद थाना क्षेत्र के एक घर में किराएदार के रूप में रह रही थी। यहीं रह कर वो पढ़ाई कर रही थी। वो पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। वहीं, घटना की जानकारी के बाद विष्णुपद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की मानें तो काफी देर तक युवती का कमरा बंद था। तब लोगों को शक हुआ, जब लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो वो अंदर मरी पड़ी थी। इसके बाद मकान के मालिक और उसके घर वालों में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और युवती के माता-पिता को दी गई। युवती के माता-पिता दूसरे स्थान पर रहते हैं, जो घटना की जानकारी के बाद विष्णुपद के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में विष्णुपद थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। प्रेम प्रसंग में संभवत: असफल रहने पर पहले भी युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था, इस तरह की बातें सामने आई हैं। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

You may have missed