छत्तीसगढ़ में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा

रायपुर।बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा छत्तीसगढ़ गए हैं। वहां धुआंधार प्रचार भी कर रहे हैं।डॉ मदन मोहन झा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रचार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रदेश को कई वर्ष पीछे ले जाने का काम किया है। राज्य की विधि व्यवस्था की स्थिति चौपट है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी मौजूदा सरकार ने कोई सिर्फ आम जनता को गुमराह करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की आम जनता सरकार द्वारा जनित कई प्रकार की समस्याओं से पीड़ित हैं।जनता को अब इस सरकार को बदलने का निर्णय ले लेना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के रायपुर अहिर बरा भिलाई एवं घरसिवा विधानसभा क्षेत्रों में दौरा के दौरान जनसंपर्क करते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस हमेशा से एक अच्छी सरकार देते आई है।आमजन को कांग्रेस में विश्वास रहा है।भाजपा की पोल पूरे देश में खुल चुकी है।सांप्रदायिकता एवं नफरत की राजनीति के अलावा भाजपा जनता और कुछ नहीं दे सकती।देश का आवाम जाग चुका है समझ चुका है और अब अपने विनाश के लिए देश के किसी भी हिस्से में सरकार के रूप में भाजपा को तो कतई नहीं चुनेगा।

2 thoughts on “छत्तीसगढ़ में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा

  1. Pingback: pg slot
  2. Pingback: 918kiss

Comments are closed.

You may have missed