संभल में राहुल-प्रियंका को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, जमकर नारेबाजी

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद विपक्षी दलों की ओर से सरकार पर लगातार हमले हो रहे हैं। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बुधवार को दिल्ली से संभल जाने के लिए निकलीं। पुलिस की ओर से कांग्रेस नेताओं को संभल जाने से रोकने के लिए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाए गए थे। दोनों ही नेताओं को पुलिस ने गाजिपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया। राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने के लिए यूपी पुलिस की तरफ से काफी तैयारियां की गयी है। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती है वहीं बैरिकेडिंग भी लगाए गए हैं। सभी वाहनों की जांच जो रही है। इस बीच इसका असर ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पड़ा है। वाहनों की लंबी कतार देखी जा रही है। गाजीपुर बॉर्डर पर लंबा जाम लगा है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी भी कर रहे हैं। पुलिस अफसरों से राहुल ने कहा कि हम सिर्फ 5 लोग जाएंगे। आप लोगों के साथ आपकी गाड़ी में जाएंगे और वापस चले जाएंगे। हालांकि, प्रशासन पर इस सहमत नहीं हुआ। इसके बाद राहुल ने कहा- अगर पूरे काफिले को नहीं जाने देना चाहते हैं तो मुझे अकेले संभल जाने दीजिए। मैं आपकी (पुलिस की) गाड़ी में भी संभल चलने को तैयार हूं। राहुल को रोकने के लिए पुलिस मंगलवार से ही एक्टिव हो गई थी। हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर फोर्स लगा दी गई। आसपास के जिलों में कई कांग्रेसी नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा है-सरकार तानाशाही कर रही है। राहुल को संभल जाने से रोक रही है। इससे पहले, शनिवार को सपा और रविवार को कांग्रेस के डेलिगेशन ने भी संभल जाने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी करके किसी को संभल नहीं जाने दिया। गाजियाबाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को नोटिस दिया। उनसे आगे न बढ़ने का अनुरोध किया गया है। 1 घंटे से दोनों नेता गाजीपुर बॉर्डर पर रुके हुए हैं। वे कार के अंदर बैठे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर करीब 30 मिनट से पुलिस ने राहुल का काफिला रोक रखा है। कांग्रेस ने पुलिस अफसरों से कहा कि सिर्फ 5 लोगों को संभल जाने की अनुमति दी जाए। हालांकि, अफसरों ने उनसे कहा कि संभल में धारा-163 लगी है। वहां अभी मत जाइए। पुलिस ने राहुल गांधी से वापस लौटने की अपील की। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने बीचोंबीच बस खड़ी की हुई है, फिर कई लेयर की बैरिकेडिंग है। इससे एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया है। हजारों गाड़ियां फंसी हुई हैं। इसमें ही राहुल-प्रियंका का काफिला फंसा है। कोई गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही। पुलिस बैरिकेड्स हटाएगी, तभी वाहन आगे बढ़ेंगे।

You may have missed