February 21, 2026

पटना में चेन स्नेचर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी भी बरामद

पटना। बिहार के पटना की रुपशपुर पुलिस ने एक चेन स्नैचर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के दो युवक गिरफ्तार हुए हैं, इनके पास से एक स्कूटी और चेन बरामद किया गया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पिछले 19 अगस्त की सुबह एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर घर जा रही थीं, उसी दौरान स्कूटी सवार बदमाश एस मोड़ काली मंदिर के पास उनकी चेन छीनकर फरार हो गये। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में न्यू मुबारकपुर निवासी अमरेश उर्फ़ रंजन कुमार और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। दरअसल पटना के आस-पास इलाके में आपराधिक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। इसी बीच रुपशपुर पुलिस ने चैन छीनने मामले में दो लोगों को चेन और स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ चल रही है। वही गिरफ्तार अमरेश पर दानापुर व रुपसपुर में मामला दर्ज है और आकाश पर भी अपराधिक मामला दर्ज है। छापेमारी में पुअनि राकेश कुमार एएसआई प्रदीप कुमार सिंह और पुअनी फिरदोस आलम समेत अन्य पुलिस शामिल थे।

You may have missed