February 15, 2026

जनता को भ्रमित करने का हतकंडा है भाजपा का ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ : उमेश कुशवाहा

पटना। बिहार प्रदेश जदयू के माननीय अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी के ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश की जनता को भरमाने का एक हतकंडा है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। उन्होंने आगे कहा की यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के जनता की गाढ़ी कमाई को बीजेपी अपने प्रचार-प्रसार के लिए इस्तेमाल कर रही है। वास्तविकता यह है कि भाजपा का ‘संकल्प’ और ‘विकास’ दोनों ढकोसला साबित हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में भाजपा को जनता से जुड़े जरूरी और गंभीर सवालों का जवाब देना चाहिए।

You may have missed