PATNA : बाढ़ में दो व्यवसायियों से रंगदारी मांगे जाने का ASP ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

बाढ़। पटना पुलिस ने बाढ़ अनुमंडल में दो व्यवसायियों से रंगदारी मांगे जाने के मामले का खुलासा कर दिया है। बाढ़ के एएसपी अरविंद कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजू कुमार पिता-मोहन साव, दयाचक, बाढ़, पटना के आवेदन के आधार पर मोबाइल से फोन कर 5 लाख रूपया रंगदारी मांगने के आरोप में बाढ़ थाना कांड सं.-37/22 दिनांक 20.01.22 को दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि 19.01.2022 को अपने दुकान पर पुत्र अंशु कुमार के साथ थे तभी संध्या करीब 5 बजे पुत्र अंशु कुमार के मोबाईल पर फोन आया और बोला की अपने बाप से बात कराओ तो राजू कुमार ने बात किया। मोबाईल से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 5 लाख रूपया की मांग किया गया। पुनः 20.01.22 को मोबाईल पर संध्या करीब 06:38 बजे कॉल करके धमकी दिया गया कि पैसा का इंतज़ाम कर लो, जब मैं जहाँ बोलुंगा वहाँ पैसा पहूंचा देना, नहीं तो तुम समझ लेना।

वहीं एक अन्य मामले में कौशल कुमार, पिता अर्जुन प्रसाद, ग्राम- लच्छुचक, थाना-सकसोहरा, बाढ़ के आवेदन के आधार पर मोबाईल से फोन कर 50 लाख रूपया रंगदारी मांगने के आरोप में सकसोहरा थाना कांड सं.-05/22 दिनांक 19.01.22 धारा 384/385 दर्ज किया गया। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि दिनांक 18.01.2022 को शाम में करीब 05:26 बजे अपने ग्राम-लच्छुचक रोड पर स्थित दुकान में बैठे थे, उसी समय मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति फोन कर बोला कि Protection Money रंगदारी के रूप में पचास लाख रूपया देना होगा, फिर इन्होने उक्त व्यक्ति के बारे में पूछा तो सीधा जबाब दिया कि पैसा तैयार रखो नहीं तो परसो दिन में तुम्हें देखे लेंगे।
ASP ने बताया कि उक्त दोनों कांड का उदभेदन हेतु एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा आसूचना संकलन किया गया और वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्तचरों के आधार पर इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों अभिषेक कुमार उर्फ गोलू कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता मनोज शर्मा, ग्राम बुद्धनीचक, सुजीत कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता-अभय कुमार, लहेरिया पोखर, दोनों थाना-बाढ़ को कचहरी चौक एवं रुतेन्द्र कुमार उर्फ गोरेलाल, उम्र 22 वर्ष, पिता अर्जुन महतो, दरगाही टोला, थाना पंडारक, जिला पटना को दरगाही टोला स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के आधार पर पता चला है कि एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है, जो फरार चल रहा है, उसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त उषाश्री राम कम्पनी का एक मोबाईल सहित 5 अन्य मोबाईल और घटना में प्रयुक्त एक यामहा कम्पनी का FZ मोटरसाइकिल शामिल है।
छापामारी दल में शामिल
थानाध्यक्ष मोकामा, प्रभारी थानाध्यक्ष, पु.अ.नि. अनिरूद्ध, थानाध्यक्ष सकसोहरा, थानाध्यक्ष पंडारक, अनुसंधानकर्ता बलवीर कुमार सिंह।