February 22, 2026

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने राज्य के 7 जजों पर की कार्रवाई, सुनवाई करने से रोका, जानिए पूरा मामला

पटना। बिहार में पटना हाईकोर्ट ने 7 जजों पर बड़ी कार्रवाई की है। बता दे की राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात 7 न्यायिक जज को काम करने से रोक दिया गया है। इसके साथ-साथ अब वे बुधवार से सुनवाई भी नहीं करेंगे। वही सभी 7 जजों को सारी न्यायिक तथा प्रशासनिक शक्तियों से वंचित कर दिया गया है। इसको लेकर पत्र पटना हाई कोर्ट के महानिबंधक अरुण कुमार की ओर से मंगलवार को खगड़िया, मधुबनी, कटिहार, बांका, पटना, रोहतास, व मुजफ्फरपुर के जिला व सत्र न्यायाधीशों को सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए दे दी गई है।

जानिए किन जजों पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पटना हाईकोर्ट ने खगड़िया के फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज श्री राज कुमार-11, मधुबनी के एडीजे इशरातुल्लाह, कटिहार के डीएलएसए के सचिव श्री विपुल सिन्हा, बांका के एडीजे चंद्र मोहन झा, पटना के एडीजे शत्रुघन सिंह, रोहतास, (सासाराम) के एडीजे परिमल कुमार मोहित और मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के सब जज सह एसीजेएम सतीश चंद्र को तत्काल प्रभाव से सभी न्यायिक तथा प्रशासनिक शक्तियों से वंचित कर दिया गया है।

You may have missed