February 17, 2026

पटना में निर्ममता पूर्वक युवक की पीट-पीटकर हत्या,जानीपुर के अधपा गांव के बांध के पास फेंका मिला शव

पटना/फुलवारीशरीफ (अजीत)। पटना के जानीपुर थाना अंतर्गत अधपा गांव के पास पुनपुन सुरक्षा बांध के नीचे एक अज्ञात डेड़ बॉडी फेंका देख ग्रामीणों में दहशत फैल गयी । आज्ञात शव की शिनाख्त अभीतक नही हो पाई है। लाश देखने आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों की माने तो मृतक की उम्र करीब 35 साल के करीब होगी। उसके सर और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म है । जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक की बुरी तरह पिटाई करके हत्या कर दिया और लाश को खपाने के लिए बांध किनारे सुनसान इलाके में फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची जानीपुर थाना पुलिस लाश को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुटी है। थानेदार राजीव रंजन ने बताया कि युवक की पीटपीट कर हत्या किया हुआ प्रतीत हो रहा है। मृतक की।शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है ।

You may have missed