पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या,तीन माह पूर्व भाई की भी हुई थी हत्या,छह आरोपी गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आसपास के इलाकों में भारत तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव कीबताई जा रही है जहां भूमि विवाद को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर ने इलाज के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ा।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।मृतक रामाशीष सिंह बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव का निवासी बताये जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाशीष सिंह बीती देर रात पटना सिटी बाजार से वापस अपने गांव मरची लौट रहे थे।इसी दौरान उनके घर से महज कुछ फासले पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।हत्या की ये घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव की है।मृतक का नाम रामाशीष सिंह है जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।गोली लगने से रामाशीष गंभीर रूप से घायल रामाशीष सिंह को इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस हत्याकांड में 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।मृतक के परिजनों ने बताया कि रामाशीष सिंह का गांव के ही विजय सिंह, पुट्टू सिंह और मंगल चंद के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।विवाद के क्रम में ही पुट्टू सिंह और मंगल चंद ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों की माने तो जमीनी विवाद के क्रम में ही बीते वर्ष 2 अक्टूबर को अपराधियों ने रामाशीष सिंह के भाई उपेंद्र यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

You may have missed