February 18, 2026

PATNA : 14 फरवरी से CM नीतीश फिर सुनेंगे जनता की फरियाद, जनता दरबार कार्यक्रम की होगी शुरुआत

पटना। देश में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ऐसे में नीतीश सरकार का जनता दरबार भी फिर से शुरू होना जा रहा है। आने वाले 14 फरवरी, 2022 से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी महीने तीसरे और चौथे सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना के कारण 14 फरवरी के बाद अगले 21 फरवरी को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देश में यह कहा गया हैं की कोरोना की वैक्सीन ले चुके लोग ही अपनी समस्या लेकर जनता दरबार आ पाएंगे। वही पिछले दिनों राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।जब राज्‍य में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान तीन जनवरी को जनता दरबार में आए फरियादियों की एंटीजन जांच की गई थी, तब लगभग आधा दर्जन लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके अतिरिक्त भोजन तैयार करने वाले कर्मी और तीन सुरक्षाकर्मी भी संक्रमित निकले थे। इसके बाद जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

You may have missed