February 23, 2026

PATNA : फुलवारी में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, दो युवक जख्मी

फुलवारी शरीफ। पटना के फुलवारी स्थित नया टोला नहर पर गुरूवार की दोपहर वर्चस्व कायम करने के लिए दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी से अफरा तफरी मच गई। इस वारदात में दो लोग गोली लगने से घायल हो गये हैं। वहीं इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सब्जी वाले से रंगदारी की मांग को लेकर यह वारदात हुई है। गोली चलाने वालों का लंबा अपराधिक इतिहास है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों घायलों से पूछताछ की जायेगी।


घटना के बारे में बताया जाता है कि कल्लू हरामी और वसी दो गुट हैं। दोनों के बीच कई बार संघर्ष हो चुका है और कल्लू गुट ने वसी के एक भाई की हत्या भी कर चुका है। गुरूवार की दोपहर कल्लू नहर पर सब्जी बेचने वाले को रंगदारी के लिए मारपीट कर रहा था और वर्चस्व कायम करने के लिए गोली चला रहा था। इसी बीच वसी वहां से गुजर रहा था। गोलीबारी का लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते-देखते दोनों ओर से गोली चलने लगी। गोलीबारी की इस घटना में एक गोली शाहिद के बांह में लग गई। लोग शाहिद को लेकर इलाज के लिए भागे जबकि कुछ देर बाद एक शदाब नाम का युवक थाना पहुंचा और बताया कि उसके पांव में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एम्स भेजा। पुलिस पूरे घटना की छानबीन कर रही है।

You may have missed