पटना:-आधार कार्ड- वोटर आईडी,साथ में महंगी शराब की बोतलें बरामद,कूड़े में फेंकी हुई थी आपत्तिजनक वस्तुएं
पटना।राजधानी के व्यस्ततम इलाके में कूड़ेदान से बड़ी संख्या में आधार कार्ड, वोटर आईडी तथा साथ में महंगी शराब की खाली बोतलें एक साथ मिलने से सनसनी मच गई है।खबरों के अनुसार कूड़े में बड़ी संख्या में आधार कार्ड,वोटर आईडी फेंके हुए बरामद हुए हैं।उसी स्थान पर से महंगी विदेशी शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई है।अचानक मिले इतने आपत्तिजनक वस्तुओं से प्रशासन के भी होश उड़ गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरचंद पटेल पथ स्थित सुल्तान पैलेस के ठीक सामने कूड़ेदान में इन आपत्तिजनक वस्तुओं को बरामद किया गया।गौरतलब तो यह है कि दिवंगत पूर्व विधान पार्षद मोहम्मद खुर्शीद मोहसिन का भी आधार कार्ड उसी ढेर से मिला है। जबकि विधान पार्षद मोहम्मद खुर्शीद मोहसिन का निधन पिछले वर्ष 11 जनवरी को हो चुका है।अब एक साथ इतने आधार कार्ड,वोटर आईडी किसने और क्यों वहां फेंके हैं?यह जांच का विषय है।साथ ही प्रशासन को यह भी पता लगाना होगा कि आधार कार्ड,वोटर आईडी के जखीरा को रखने वाले लोगों का उद्देश्य क्या था।हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जांच के उपरांत ही खुलासा हो सकेगा कितनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड तथा वोटर आईडी का इस्तेमाल किसने और क्यों किया?साथ ही शराब बंदी वाले राज्य बिहार में महंगी शराब की खाली बोतलें क्या इशारा कर रही है।


