February 15, 2026

PATNA : आखिरकार डिलेवरी ब्वाय ने तोड़ा दम, आक्रोशितों ने किया आगजनी-सड़क जाम

फतुहा। बीते 5 अक्टूबर को पटना के सबलपुर में बाइक सवार अपराधियों के गोली से जख्मी राजेश कुमार की पांचवें दिन इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। इसके बाद शव को पटना से सबलपुर उसके घर लाया गया। शव आते ही मृत युवक के परिजनों व आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही नदी थाना, फतुहा थाना व दीदारगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्टेट हाइवे से जाम हटाने को कहा, लेकिन आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर आगजनी व हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर लोगों को समझाया और पूरे मामले को जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटा लिया।
बता दें कि आॅनलाइन कंपनी में डिलेवरी ब्वाय के रूप में कार्यरत था। 5 अक्टूबर को कार्यालय जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने राजेश को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। दूसरी तरफ जब पुलिस से इस मामले में पूछा गया तो नदी थाना प्रभारी सकेंन्द्र कुमार ने बताया कि अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस पहुंच गयी है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

You may have missed