PATNA : पालीगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम हुआ घोषित

पटना,पालीगंज। नवगठित नगर पंचायत चुनाव को लेकर हुए मतदान की मतगणना मंगलवार को खिरिमोड स्थित आईटीआई में सम्पन्न हो गया। जिसके दौरान घोषित परिणाम में मुख्य पार्षद पद पर बीरेंद्र बैठा ने जीत हासिल किया तो उपमुख्य पार्षद पद पर रजनी देवी ने जीत हासिल किया। पता हो कि बीते 18 दिसम्बर को नवगठित पालीगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद के लिए मतदान कराई गई थी। जिसकी मतगणना मंगलवार को खिरिमोड स्थित आईटीआई में कराया गया। जिसके दौरान घोषित परिणाम के अनुसार पालीगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए बीरेंद्र बैठा को 5521 मत तथा रामविनेश पासवान को 4681 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार बीरेंद्र बैठा ने 840 मतों से जीत हासिल किया। वही उपाध्यक्ष पद के लिए रजनी देवी को 2245 मत तथा संजीत पासवान को 2123 मत प्राप्त हुआ। वही इस प्रकार रजनी देवी 122 मतों से रजनी देवी ने जीत हासिल किया। वही वार्ड पार्षद पद पर वार्ड संख्या 1 में रिभा देवी ने 2 मतों से आशा देवी को, वार्ड संख्या 2 में संतोष कुमार ने 25 मतों से अशोक साव को, वार्ड संख्या 3 में संजय कुमार ने 9 मतों से कौशल यादव को, वार्ड संख्या 4 में प्रमिला देवी ने 167 मतों से निधि कुमारी को, वार्ड संख्या 5 में सुरती कुमारी ने 72 मतों से बसंती देवी को, वार्ड संख्या 6 में शकुंतला देवी ने 118 मतों से मालती देवी को, वार्ड संख्या 7 में पूनम देवी ने 54 मतों से सविता देवी को, वार्ड संख्या 8 में उषा देवी ने 172 मतों से प्रभा देवी को, वार्ड संख्या 9 में अविनाश कुमार ने 10 मतों से विद्या भूषण मधुकर को, वार्ड संख्या 10 में सुमन सिन्हा ने 50 मतों से राजकली देवी, वार्ड संख्या 11 में अमृता कुमारी ने 65 मतों से राहुल कुमार को, वार्ड संख्या 12 में संजय प्रसाद ने 33 मतों से धीरज कुमार को, वार्ड संख्या 13 में रंजना देवी ने 40 मतों से शोभा कश्यप को, वार्ड संख्या 14 में प्रियंका कुमारी ने 15 मतों से नुशरत प्रवीण, वार्ड संख्या 15 में मो. परवेज हुसैन ने 172 मतों से प्रियंका कुमारी को, वार्ड संख्या 16 में दीपक कुमार ने 4 मतों से मो. इशहाक को, वार्ड संख्या 17 में प्रवीण कुमार ने 28 मतों से विकास आर्या को, वार्ड संख्या 18 में रणधीर नारायण सिंह ने 325 मतों से सुमेर सिंह को, वार्ड संख्या 19 में राजकिशोर ने 53 मतों से श्याम बिहारी पासवान को व वार्ड संख्या 20 में हीरामणि देवी ने 42 मतों से सोनी कुमारी को हराकर जीत हाशिल किया। जिसकी घोषणा पालीगंज निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ मुकेश कुमार ने किया है। वही मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। सभी समर्थकों ने मतगणना केंद्र से बाहर निकलते ही अपने विजयी प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मीयो व डॉक्टरों की टीम भी अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखाई दिया।
पालीगंज नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के अनुसार विजेताओं व उपविजेताओं को प्राप्त मत:-
मुख्य पार्षद में बीरेंद्र बैठा को मिला 5521 मत व रामविनेश पासवान को मिला 4681 मत।
उपमुख्य पार्षद में रजनी देवी को मिला 2245 मत व संजीत कुमार को मिला 2123 मत।
वार्ड संख्या 1 में रिभा देवी को 168 मत व आशा देवी को 166 मत मिला।
वार्ड संख्या 2 में संतोष कुमार को 301मत व अशोक साव को 276 मत मिला।
वार्ड संख्या 3 में संजय कुमार को 132 मत व कौशल यादव को 123 मत मिला।
वार्ड संख्या 4 में प्रमिला देवी को 343 मत व निधि कुमारी 176 मत मिला।
वार्ड संख्या 5 में सुरती कुमारी को 342 मत व बसंती देवी को 270 मत मिला।
वार्ड संख्या 6 में शकुंतला देवी को 334 मत व मालती देवी 216 मत मिला।
वार्ड संख्या 7 में पूनम देवी को 359 मत व सविता देवी को 305 मत मिला।
वार्ड संख्या 8 में उषा देवी को 387 मत व प्रभा देवी को 215 मत मिला।
वार्ड संख्या 9 में अविनाश को 149 मत व विद्या भूषण मधुकर को 139 मत मिला।
वार्ड संख्या 10 में सुमन सिन्हा को 206 मत व राजकली देवी को 156 मत मिला।
वार्ड संख्या 11 में अमृता कुमारी को 332 मत व राहुल कुमार को 267 मत मिला।
वार्ड संख्या 12 में संजय प्रसाद को 182 मत व धीरज कुमार को 149 मत मिला।
वार्ड संख्या 13 में रंजना देवी को 167 मत व शोभा कश्यप को 127 मत मिला।
वार्ड संख्या 14 में प्रियंका कुमारी को 145 मत व नुशरत परवीन को 130 मत मिला।
वार्ड संख्या 15 में मो. परवेज हुसैन को 257 मत व प्रियंका कुमारी को 85 मत मिला।
वार्ड संख्या 16 में दीपक कुमार को 201 मत व मो. इशहाक को 197 मत मिला।
वार्ड संख्या 17 में प्रवीण कुमार को 187 मत व विकास आर्या को 159 मत मिला।
वार्ड संख्या 18 में रणधीर नारायण सिंह को 732 मत व सुमेर सिंह को 407 मत मिला।
वार्ड संख्या 19 में राजकिशोर को 203 मत व श्याम बिहारी पासवान को 150 मत मिला।
वार्ड संख्या 20 में हीरामणि देवी को 287 मत व सोनी कुमारी को 245 मत मिला।

About Post Author

You may have missed