पारिवारिक विवाद में तीन भाइयो के बीच जमकर मारपीट,दो भाई व दो महिला घायल

फुलवारीशरीफ । नगर थाना के सामने एक मकान में सोमवार की सुबह सुबह कपड़ा धोने के विवाद में लड़ाई झगड़ा में तीन भाईयो के बीच जमकर मारपीट हो गयी । इस मारपीट में दो भाई व एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। वही मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा और थाना हाजत में बंद कर मामले की तफशीष में जुट गई ।
जानकारी के मुताबिक राजेश साह की पत्नी पूजा , सुरेश साह पत्नी व संगीता देवी , मा लालपरी देवी को मंझले भाई मनोहर उसकी पत्नी कंचन देवी , दोनो पुत्र कुन्दन व कन्हाई ने मिलकर लोहे के रॉड से बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही मनोहर की बेटी चांदनी को भी चोट लगी । झगड़े का विवाद घर में महिलाओं के बीच कपड़ा धोने के चलते शुरू हुआ। इसमें सभी भाई आपस मे लड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोहर और उनके पुत्रो को पकड़ कर थाने ले गयी। वहीँ घायलों को पीएचसी ले जाया गया । यहाँ पीएचसी में मौजूद सर्जन डॉ महेश ने ईलाज किया।

You may have missed