भोजपुर में करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बागर गांव में गुरुवार देर रात करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी रमेश राय की 64 वर्षीय पत्नी फुलवंती देवी है। इधर मृतका के पति रमेश राय ने बताया कि गुरुवार देर रात वह खाना खाने के बरामदे में गाय बांधने के लिए गई थी। उसके बाद गायों के लिए स्टैंड फैन लगा रही थी,तभी उसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गई और झुलस गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसके बाद किसी चीज के गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य वहां पहुंचे और उन्हें उठाकर इलाज के लिए ला रहे थे। तभी उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र रितेश राज,विकास कुमार राय एवं एक पुत्री उषा कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


