बेगूसराय में रामायण पाठ को लेकर हुए विवाद में वृद्ध को अपराधियों ने मारी गोली

बेगूसराय । सिंघौल के कचहरी टोल में वृद्ध को अपराधियों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार की रात दो पक्षों में रामायणिक गोष्टी के दौरान रामायण पाठ को लेकर विवाद हुआ।

इसी दौरान कुछ अपराधी बुजुर्ग के घर में घुसे और उन्हें पेट में गोली मारी दी। फायरिंग के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार गोष्ठी में रामायण का पाठ करने को लेकर विवाद हुआ था और उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।

दो में से एक आरोपी रामलगन भगत को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश में छापेमारी चल रही है। घायल की पहचान कचहरी टोल वार्ड संख्या 3 रचियाही के सरयुग राय के बेटे हकीम राय (70) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया रविवार को खाने के बाद घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी स्थित डेरा पर सो रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

परिजनों का कहना है कि रामायनिक गोष्टी को लेकर दो आध्यात्मिक लोगों के बीच आपस में विवाद हुआ था।उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। वही सिंघौल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूजा पाठ को लेकर आपसी वर्चस्व में घटना को अंजाम दिया गया है।

You may have missed