बिहार भाजपा के पदाधिकारियों की सूची जारी,12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री 12 प्रदेश मंत्री समेत.. देखिए पूरी लिस्ट

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। बिहार प्रदेश भाजपा के द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के साथ पद शॉप पर गए हैं। प्रदेश भाजपा के नए लिस्ट में कल बारह प्रदेश उपाध्यक्ष,पांच प्रदेश महामंत्री,बारह प्रदेश मंत्री,एक मुख्यालय प्रभारी ,दो सह प्रभारी,एक कोषाध्यक्ष,दो सह कोषाध्यक्ष एक कार्यालय मंत्री तथा दो सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश के सभी पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि भाजपा की पूरी टीम मिलकर बिहार में विकास की लड़ाई लड़ेगी।

 

You may have missed